Quotes

Audio

Read

Books


Write

Sign In

We will fetch book names as per the search key...

जीवन धारा (Jeevan Dhara)

By चन्द्र प्रभा (Chandra Prabha)


GENRE

Poetry

PAGES

296

ISBN

9789360705756

PUBLISHER

StoryMirror

PAPERBACK ₹399 E-BOOK ₹199
Rs. 399
Best Price Comparison
Seller Price
StoryMirror Best price ₹399
Amazon Price not available
Flipkart Price not available
Prices on other marketplaces are indicative and may change.
ADD TO CART


About the Book:


सहज भावों को व्यक्त करने का कविता सशक्त माध्यम है। जब जैसी अनुभूति होती है वैसी रचना स्वतः बन जाती है, प्रयत्न से केवल कुछ सुधार किया जा सकता है। कविता में सकारात्मकता हो और लोक कल्याण के कार्यों की प्रेरणा मिलती हो तो कलम की शक्ति की सार्थकता है। कविता में थोड़े से शब्दों में सटीक बात कह दी जाती है। इस पुस्तक में प्रायः मुक्त छन्द की सहज सरल भावोद्रेक की कविता है। इसमें सुधी पाठक भी अपनी भावना व मनोस्थिति के अनुसार रस व भाव का उद्रेक पायेंगे। शब्दों की अपनी शक्ति, मधुरता, सुगन्ध और लालित्य होता है। जीवन की विसंगतियों को कविता ही सरल बनाती है।


About the Author:


उच्च न्यायिक सेवा से लेखिका सेवानिवृत्त हैं। दिया हुआ नाम चन्द्र प्रभा और डिग्री में नाम राजेन्द्र कुमारी, एम. ए.(संस्कृत), लॉ में एल-एल. बी। बिहार प्रादेशिक न्यायिक सेवा में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम महिला जज होने का गौरव हासिल किया। लेखन और पर्यटन में रुचि होने के कारण देश विदेशघूमीं। उच्च न्यायिक सेवा से निवृत्त होने के पश्चात् अपनी रुचि व अनुभव के विषय में लेखन किया। कुकरी पर “भोग प्रसाद”,“ षड् रस”, “बेसिक होम कुकिंग” आदि पॉंच पुस्तकें प्रकाशित हुईं। सामाजिक विषय पर “गृहदीप्ति”और लॉ पर “जीवन में न्याय” व “Indian Constitution for Children” पुस्तक प्रकाशित हुई हैं।

एक उपन्यास आश्रिता पर के. बी. हिन्दी सेवा न्यास ( पंजी)द्वारा “हिन्दी भूषण श्री” सम्मान से सम्मानित। स्टोरीमिरर प्रकाशन द्वारा “सरस कहानियाँ”, “उड़ान मेरी”, “एक ही नीड़”, “अनन्त के जल कण” और “बाऊ जी ने कहा था” पुस्तकें प्रकाशित। “बाऊ जी ने कहा था” उपन्यास पर स्टोरीमिरर का प्रथम पुरस्कार मिला। क़रीब ३८ साझा संग्रहों में रचनायें प्रकाशित।


   स्टोरीमिरर में प्रकाशित रचनाओं के लिये “लिटरेरी जनरल” सम्मान प्राप्त हुआ है।और “फ़्री इंडिया” कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें स्टोरीमिरर पर ऑथर ऑफ द वीक पुरस्कार दिया गया, साथ ही इन्हें ऑथर ऑफ द ईयर 2021 में और 2022 में नामित किया गया। कई प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए। ऑथर ऑफ द ईयर 2022 का विजेता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।


     निखिल प्रकाशन समूह आगरा से प्रकाशित आठ साझा संग्रहों में और नवमान् पब्लिकेशन्स अलीगढ़ से चार साझा संग्रहों में रचनायें प्रकाशित। “साहित्य गौरव सम्मान”, “साहित्य वैभव सम्मान” आदि कई सम्मान प्राप्त हुए। विद्योत्तमा फ़ाउंडेशन, नासिक से “विद्योत्तमा साहित्य सेवा सम्मान” प्राप्त हुआ। बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी आगरा से “कलम साधिका” सम्मान प्राप्त हुआ।



You may also like

Ratings & Reviews

Be the first to add a review!
Select rating
 Added to cart